Vth Digital Desk
कानपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रही संस्था वरदान फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिवस पर अल्का आई केयर के विशेषज्ञों ने 50 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की, जबकि 18 लोगों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। वही दूसरे दिन 45 लोगो की स्वास्थ जांच व 40 लोगो की नेत्र जांचें की गई।
यह शिविर 3 और 4 अक्टूबर को वरदान फाउंडेशन के कार्यालय, मां शारदा अपार्टमेंट, साकेत नगर, कानपुर में आयोजित किया गया है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
किदवई नगर विधानसभा के प्रत्याशी सुभाष द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किदवई नगर विधानसभा के प्रत्याशी सुभाष द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वरदान फाउंडेशन एवं उसके पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में संस्था की अग्रणी भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।


संस्था के महासचिव कृष्णा शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के संभावित कारणों में दृष्टि संबंधी समस्याएं भी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। वाहन चलाते समय स्पष्ट दृष्टि और समय पर आंखों की जांच सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्था सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ समय-समय पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन भी करती है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में पत्रकार विकास चौहान और मीडिया सेल से करन ठाकुर राकेश चंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं नेत्र विशेषज्ञों में डॉ आलोक बख्शी, डॉ अल्का चौधरी एवं सहयोगी विलोक प्रताप व टीम अल्का आई केयर एवं स्वास्थ विशेषज्ञों में डॉ अनिल शर्मा एवं पैथोलॉजी जांच में ललित शर्मा, रोशन शर्मा, शुभी कश्यप व जीवनदीप पैथोलॉजी लैब की टीम उपस्थित रही।
वरदान फाउंडेशन की इस पहल से जरूरतमंद लोगों को नेत्र जांच और चश्मों की सुविधा मिली। संस्था ने सामाजिक सेवा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता से जुड़े प्रयासों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।





