रिपोर्ट : विकास चौहान
कानपुर। कानपुर दक्षिण के नौबस्ता क्षेत्र में बने 100 बेड के सरकारी अस्पताल का उद्घाटन न होने के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल को जल्द शुरू किए जाने की मांग उठाई। अस्पताल के संचालन और उद्घाटन की मांग को लेकर इससे पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है।
प्रदर्शन से पहले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र नेता सुभाष द्विवेदी को हाउस अरेस्ट किए जाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि पुलिस उनके आवास पर पहुंची, लेकिन उस समय सुभाष द्विवेदी घर पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद पुलिस टीम काफी देर तक उनके आवास के बाहर मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर सुभाष द्विवेदी दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का उद्घाटन कर उसे आम जनता के लिए शुरू करने की मांग उठाई।
सुभाष द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बने 100 बेड के अस्पताल को जल्द शुरू किया जाना चाहिए। अस्पताल के उद्घाटन में हो रही देरी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया





