VTH Digital Desk
कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु संस्था वरदान फाउंडेशन द्वारा निरंतर जागरूकता क्रम को बनाए रखने हेतु सड़क सुरक्षा के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में रामादेवी स्थित आर जी एकेडमी में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
त्रिगुणा संस्था एवं वरदान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 से 8 वर्ष,9 से 15 वर्ष एवं 16 से 18 वर्ष के बच्चों को डॉक्यूमेंट्री व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया।
कार्यशाला में कृष्णा शर्मा द्वारा बच्चों को सरल तरीके से वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जानकारियां प्रदान की गई। आर जी एकेडमी के चेयरमैन विजय चौरसिया द्वारा कार्यक्रम की सहराना की गई।





