Breaking News

कानपुर जीआरपी ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, दो चोरी के मोबाइल बरामद

रिपोर्ट : हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। रेल यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. के मार्गदर्शन में रेलवे में होने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान हैरिशगंज पुल से आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने पावर हाउस के पास पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रसीद उर्फ लाला खान (32) पुत्र लल्लू निवासी गुसियारी, थाना कोतवाली मौदहा, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों के धीमे होने का फायदा उठाकर यात्रियों के सामान और मोबाइल फोन को निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस तरह की घटनाओं में और कौन लोग शामिल हैं तथा बरामद मोबाइल फोन किन यात्रियों से चोरी किए गए थे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.