Breaking News

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में गठिया शिविर, 150 से अधिक मरीजों की जांच

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। विश्व गठिया दिवस 2026 के अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में विशेष जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक गठिया रोगियों की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा की जानकारी दी गई।

घुटने और कंधे के गठिया रोगियों की हुई जांच

शिविर में अस्थि रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय कुमार और उनकी विशेषज्ञ टीम ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों की जांच की। इसमें विशेष रूप से घुटनों और कंधों के गठिया से पीड़ित मरीजों की स्थिति का आकलन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की आवश्यक जांच कर उचित निदान और उपचार की सलाह दी।

जरूरत के अनुसार उपचार और ऑपरेशन की सलाह

विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिन मरीजों का उपचार दवाओं और चिकित्सीय परामर्श से संभव था, उन्हें आवश्यक सलाह दी गई। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत थी, उन्हें आवश्यक जांच कराने और अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में आगे का उपचार जारी रखने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि गठिया से पीड़ित मरीजों का उपचार अपेक्षाकृत कम खर्च में भी संभव है। आयुष्मान भारत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा योजना या अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सप्ताह के प्रत्येक दिन ओपीडी में करा सकते हैं जांच

अस्थि रोग विभाग की ओर से लोगों को गठिया के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और समय पर उपचार कराने की अपील की गई। विभाग के अनुसार, गठिया से पीड़ित मरीज सप्ताह के प्रत्येक दिन अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में कक्ष संख्या 20 और 22 में चिकित्सकों को दिखा सकते हैं।

शिविर का उद्देश्य गठिया रोगियों की पहचान, समय पर निदान, उचित उपचार और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.