Breaking News

बांदा में सपा स्थापना दिवस पर मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पैदल मार्च की रणनीति तैयार

रिपोर्ट: शानू वर्मा 

बांदा। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष उमेश यादव की उपस्थिति में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों, संघर्षों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के बाद जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में आगामी 5 अक्टूबर को प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराने और विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई।

जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

पार्टी कार्यालय की बैठक का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया। कार्यक्रम में बांदा विधानसभा प्रभारी श्याम बाबू खेंगर, नरैनी प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, तिंदवारी प्रभारी शमीम बांदवी और बबेरू प्रभारी रजनी यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान ईशान सिंह लवी, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता मयंक द्विवेदी, आमिर खान मन्नी, चन्द्रजीत यादव, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, शबाना मंसूरी, नीलम गुप्ता, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, मुलायम यादव ओपी, रवि दिवाकर, इरफान खान, रियाज खान, मिथलेश यादव, कल्लू चौहान, ऋषि द्विवेदी, शिवमोहन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, मौलिबक्स, आदिल खान और दुष्यंत त्रिपाठी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.