Breaking News

कानपुर सेंट्रल मंदिर चोरी का खुलासा, चार मुकुटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1-A पर स्थित श्री झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी के मामले में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए सफेद धातु के चार मुकुट बरामद किए गए हैं। बरामद मुकुटों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

जीआरपी पुलिस के अनुसार, रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्रयागराज साइड स्थित कूड़ाघर के पास से आरोपी कृष्णा तिवारी पुत्र संतोष तिवारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से ग्राम लवली टीका मऊ, थाना बिसंडा, जिला बांदा का निवासी बताया गया है।

चार देवी-देवताओं के मुकुट चोरी करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1-A पर बने श्री झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी करने की बात बताई। चोरी किए गए मुकुट भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली और हनुमान जी के बताए गए हैं। पुलिस ने चारों मुकुट बरामद कर लिए हैं।

जीआरपी टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. के मार्गदर्शन और जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में अपराधियों एवं चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, मुकुन्द लाल यादव, अरविंद गुप्ता, हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार, वैश खान, सत्येंद्र सिंह, राज कमल वर्मा तथा कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार, दीपक यादव, सूर्यकांत, अंकित कुमार और आश्वेंद्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.