Breaking News

बांदा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्राम प्रधान पर शिकायत

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा 

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ग्राम समाज की जमीन पर कथित अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। तहसील नरैनी के ग्राम मूडी निवासी हरिहर प्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पर दबंगई के बल पर सरकारी जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता हरिहर प्रसाद पुत्र स्वर्गीय कमल प्रसाद के अनुसार, गांव में गाटा संख्या 390 का कुल रकबा 4/2 बीघा ग्राम समाज की भूमि के रूप में दर्ज है। उनका दावा है कि इस भूमि के करीब 3/2 बीघा हिस्से पर भूमिधरी, पट्टे और पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है।

बची हुई एक बीघा जमीन पर मकान बनाने का आरोप

हरिहर प्रसाद का आरोप है कि ग्राम सभा की शेष बची लगभग एक बीघा जमीन पर ग्राम प्रधान सुभाष प्रसाद पाण्डेय और भरत पाण्डेय पुत्र चन्द्रमा प्रसाद पाण्डेय संयुक्त रूप से कथित तौर पर दबंगई के बल पर मकान का निर्माण करा रहे हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने के लिए उन्होंने पहले भी उपजिलाधिकारी नरैनी और जिलाधिकारी बांदा को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है।

निर्माण रुकवाने और जांच की मांग

पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराने, ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.