Breaking News

कानपुर के डॉ. एसके गौतम को RSSDI फेलोशिप, यूपी से एकमात्र चिकित्सक चयनित

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कानपुर के डॉ. एस.के. गौतम को प्रतिष्ठित रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2026 में पूरे भारत से इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए केवल 15 चिकित्सकों का चयन किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश से डॉ. एस.के. गौतम एकमात्र चयनित चिकित्सक रहे। उनकी इस उपलब्धि से कानपुर के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है।

बेंगलुरु के अल्दोविया रिजॉर्ट में 19 से 22 नवंबर 2026 तक RSSDI का चार दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश के लगभग पांच हजार से अधिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के परास्नातक छात्र-छात्राओं ने भी वैज्ञानिक सत्रों और शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता की।

इस दौरान डॉ. गौतम को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह, इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) के अध्यक्ष प्रो. पीटर श्वार्ज और RSSDI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुज माहेश्वरी ने फेलोशिप प्रदान की।

डॉ. एस.के. गौतम इससे पहले फेलोशिप ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (FICP), फेलोशिप ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (FACP), फेलोशिप ऑफ उत्तर प्रदेश डायबिटिक एसोसिएशन (FUPDA) और फेलोशिप ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन (FInSH) से भी सम्मानित हो चुके हैं।

RSSDI फेलोशिप को उनकी दीर्घकालीन चिकित्सकीय सेवाओं, शैक्षणिक एवं शोध संबंधी योगदान तथा मधुमेह और मेटाबॉलिक रोगों की रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन के प्रति उनके निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता माना जा रहा है।

डॉ. एस.के. गौतम की इस उपलब्धि पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला, उप-प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गिरि, मेडिसिन विभाग के संकाय सदस्यों और महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.