Breaking News

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक्सपोर्टर मीट, निर्यातकों को मिली वित्तीय योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्रांड गीत होटल में ‘एक्सपोर्टर मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्यातकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं, एक्सपोर्ट फाइनेंस, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और एक्सपोर्ट क्रेडिट इंश्योरेंस की जानकारी देना तथा बैंक और निर्यातक समुदाय के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन ने एक्सपोर्ट फाइनेंस सुविधाओं और आधुनिक बैंकिंग समाधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नई तकनीक और डिजिटल सुविधाओं को अपनाकर अपनी सेवाओं को अधिक सरल, प्रभावी और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कानपुर के एमएसएमई और निर्यात क्षेत्र में मौजूद व्यावसायिक संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अंजनेश प्रताप सिंह ने निर्यात संवर्धन के लिए संचालित सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और उद्योगों को मिलने वाले संस्थागत सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों और निर्यातकों से सरकारी ऋण योजनाओं तथा उपलब्ध बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सराहना भी की।

इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री ने अतिथियों, वक्ताओं, निर्यातकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बैंक और निर्यातकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी वित्तीय जरूरतों का समाधान करने और कानपुर क्षेत्र में निर्यात गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशांत श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, चरनमीत सिंह घई, पंकज निराला और अमित त्रिपाठी सहित अधिकारी सुश्री संचिता सिंह, शिव कुमार तथा स्थानीय शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) सुरेंद्र सिंह यादव ने किया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.