Breaking News

कानपुर में नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, 5 जाली नोट बरामद

Vth Digital Desk 

कानपुर नगर। कानपुर कमिश्नरेट की नौबस्ता थाना पुलिस ने नकली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के पांच नकली नोट, 6,720 रुपये की भारतीय मुद्रा और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सौमित्र त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी ग्राम जोगनीपुरवा फार्म, थाना बेला, जनपद औरैया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंत विहार चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि धांसू कुआं चौराहे के पास एक व्यक्ति नकली करेंसी के नोट लेकर मौजूद है और किसी का इंतजार कर रहा है।

सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक संग्राम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के पांच नकली नोट, कुल 6,720 रुपये की भारतीय मुद्रा और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इस मामले में नौबस्ता थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0412/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 179/180 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना नौबस्ता। उपनिरीक्षक संग्राम सिंह, चौकी प्रभारी बसंत विहार ,उपनिरीक्षक अजीत चौधरी,आरक्षी विकास, थाना नौबस्ता।

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.