Breaking News

कानपुर सेंट्रल GRP ने फरार वारंटी अभियुक्त गुलजार उर्फ आंशू को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: करन ठाकुर 

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलजार उर्फ आंशू (34) पुत्र स्वर्गीय गुलाम, निवासी वाजिदपुर, जाजमऊ, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 23 अक्टूबर 2026 को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।

जीआरपी कानपुर सेंट्रल के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 40448/18 एवं मु0अ0सं0 1050/17, धारा 380/411 भारतीय दंड संहिता के मामले में न्यायालय एसीजेएसडी-5, कानपुर नगर से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और जमीनी सूचना के आधार पर लगातार प्रयास कर रही थी।

रेलवे में चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 के दो मामले तथा वर्ष 2022 का एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला शामिल बताया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक मुकुंद लाल तथा हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार, वैश खान, सत्येंद्र सिंह, योगेश यादव और कांस्टेबल अश्वनी मौर्य शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.