Breaking News

कानपुर EPFO की पहल से पूर्व कर्मचारी की पेंशन स्वीकृत

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की त्वरित पहल से एक पूर्व कर्मचारी की पेंशन संबंधी समस्या का समाधान हो गया। मेसर्स लाल पैलेस, कानपुर के पूर्व कर्मचारी दिनेश कुमार सिंह की पेंशन स्वीकृत होने के साथ ही उसका भुगतान भी सुनिश्चित किया गया।

क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम शाहिद इकबाल ने बताया कि दिनेश कुमार सिंह को अपनी पेंशन संबंधी पात्रता का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आवश्यक पेंशन प्रपत्र का नियोक्ता द्वारा सत्यापन और अग्रसारण नहीं किए जाने के कारण उनकी पेंशन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

इस समस्या के समाधान के लिए दिनेश कुमार सिंह ने EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर से संपर्क किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कार्यालय के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पेंशन स्वीकृत हुई और भुगतान भी सुनिश्चित किया गया।

पेंशन का लाभ मिलने पर दिनेश कुमार सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

EPFO क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर सदस्यों और पेंशनभोगियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा पात्र लोगों को उनके सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इस तरह की पहल से पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान में पात्र सदस्यों को राहत मिल सकती है।

 

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.