Breaking News

GSVM मेडिकल कॉलेज में मायस्थीनिया ग्रेविस पर व्याख्यान आयोजित

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर, 23 अक्टूबर 2026। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के फिजियोलॉजी विभाग में शुक्रवार को Pathophysiology of Myasthenia Gravis विषय पर शैक्षणिक व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दतिया (मध्य प्रदेश) के फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. विवेक वर्मा ने मेडिकल विद्यार्थियों और रेजिडेंट डॉक्टरों को मायस्थीनिया ग्रेविस की रोग-क्रियाविज्ञान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन प्रो. (डॉ.) संजय काला के मार्गदर्शन में किया गया। फिजियोलॉजी विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. डॉली रस्तोगी के निर्देशन में आयोजित इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों को न्यूरोमस्कुलर जंक्शन से जुड़े रोगों की वैज्ञानिक समझ विकसित करने और उनके क्लिनिकल ज्ञान को मजबूत बनाना था।

व्याख्यान के दौरान डॉ. विवेक वर्मा ने मायस्थीनिया ग्रेविस के रोगजनन, न्यूरोमस्कुलर जंक्शन पर होने वाली जैव-क्रियात्मक प्रक्रियाओं तथा मांसपेशियों में कमजोरी उत्पन्न होने के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने फिजियोलॉजी और क्लिनिकल चिकित्सा के संदर्भ में विषय को सरलता से समझाते हुए विद्यार्थियों को रोग की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर विभाग के चिकित्सक एवं संकाय सदस्य डॉ. आतोष कुमार, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. जयवर्धन सिंह और डॉ. प्रीति कनौजिया सहित विभाग के अन्य सदस्य एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे।

इस प्रकार के शैक्षणिक व्याख्यान चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की नई जानकारियों से विद्यार्थियों को परिचित कराने तथा उनके अकादमिक एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.