Breaking News

पेंशनर्स का धरना समाप्त, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ने कराया निःशुल्क परीक्षण

Vth Digital Desk

कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 29 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को शामिल किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा पेंशनर्स का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। होराकछार-नारामऊ जीटी रोड स्थित एसोसिएशन कार्यालय (नियर एलिम्को) पर चल रहा धरना प्रातः 11 बजे समाप्त किया गया।

धरना समाप्त होने के बाद पेंशनर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अमेया हॉस्पिटल, गीता नगर क्रॉसिंग, कानपुर की ओर से धरना स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पेंशनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक जांच, दवाएं, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं अन्य लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री वीरेन्द्र सिंह ने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित पेंशनर्स एवं अन्य लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसी अवसर पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मिश्रा का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं सामाजिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।

कार्यक्रम में बी.एल. गुलाबिया, साहब दीन यादव, हरिशंकर सिंह, राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, सुनील सुमन, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल, वी.एन. पाल, रमाकांत वर्मा, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, राकेश कुमार तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, श्रीमती विमला मिश्रा, शाहनाज खान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.