Breaking News

बांदा में लोहिया पुण्यतिथि कार्यक्रम, डॉ. मानसिंह यादव ने उठाए जनहित के मुद्दे

रिपोर्ट: शानू वर्मा 

बांदा। जनपद बांदा के बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को प्रखर समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

पुरानी पेंशन, शिक्षक भर्ती और बेरोजगारी का मुद्दा उठा

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद स्नातक एमएलसी एवं प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 69 हजार शिक्षक भर्ती से संबंधित मुद्दों, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और बेरोजगारी भत्ते जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के हितों से जुड़े सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, बांदा लोकसभा सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीक़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, शमीम बंदवी एवं विजय करण यादव सहित पार्टी के अनेक नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा महेंद्र वर्मा, अशोक गौर, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, मयंक द्विवेदी, राम लाल प्रजापति, सत्य नारायण सोनकर, किरण यादव, सुमन दिवाकर, रजनी यादव, प्रियांशु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता राजू, राजन चंदेल, निलेश श्रीवास, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, प्रमोद निषाद, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, साजिद डॉलर, दिलीप पटवा, कल्लू चौहान, मुशीर फारूकी, मुलायम यादव ओपी, अशोक पांडेय, अमोल यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, ऋषि द्विवेदी, मनी कश्यप और रोहित प्रजापति समेत सैकड़ों पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.