Breaking News

राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: आरोपी बिल्डर फरार, चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह निलंबित

VTH Digital News Desk 

कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पटकापुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 16 नवंबर को राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने मामले में बिल्डर मोहित तिवारी, सफीक, मन्नू रहमान, सरबजीत कौर और प्यारे खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया था। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी के बाद चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चौकी में आरोपी के बैठे होने का भी लगा था आरोप

अग्निकांड के बाद स्थानीय लोगों ने पटकापुर चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। इलाकाई लोगों का आरोप था कि घटना वाले दिन नामजद आरोपियों में से एक व्यक्ति चौकी में बैठा हुआ था और चौकी प्रभारी से बातचीत कर रहा था। इस शिकायत और गिरफ्तारी में हुई देरी को भी कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

दो लोगों की गई थी जान

गौरतलब है कि 16 नवंबर को पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में आग लगने से 45 वर्षीय राखी साहू और 16 वर्षीय प्रांजल बाथम की मौत हो गई थी। घटना के बाद अपार्टमेंट की निर्माण प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और संबंधित विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। मामले में पुलिस और संबंधित विभागों की जांच जारी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि अग्निकांड के पांच दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं और उनकी गिरफ्तारी कब तक होगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.