Breaking News

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में आग से दो की मौत, आठ लोगों का रेस्क्यू

VTH Digital News Desk

कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला और 15 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। फायर सर्विस की टीम ने बिल्डिंग में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का हालचाल लेते पुलिस आयुक्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:54 बजे राधिका अपार्टमेंट में आग लगने और कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लाटूश रोड और फायर स्टेशन कर्नलगंज की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पार्किंग में खड़े वाहनों से आग फैलने की आशंका

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि करीब चार मीटर चौड़ी सड़क पर बनी पांच से छह मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों में स्पार्किंग से आग लगी। इसके बाद आग सीढ़ियों के रास्ते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। अधिकारियों के मुताबिक, बिल्डिंग में पर्याप्त आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं पाई गई।

आठ लोगों का रेस्क्यू, दो की मौत

फायर सर्विस की टीमों ने इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक महिला और 15 वर्षीय किशोर की दुखद मृत्यु हो गई। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है।

बिल्डर और लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराकर जिम्मेदार बिल्डर और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। केडीए उपाध्यक्ष से वार्ता कर ऐसी अनधिकृत और असुरक्षित इमारतों को चिह्नित करने के लिए संयुक्त अभियान चलाने, उन्हें सील करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे असुरक्षित इमारतों में संपत्ति खरीदने से बचें, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.