रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा
बांदा। मवई बुजुर्ग स्थित राम-जानकी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। 11 से 13 नवंबर तक चले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे साधु-संतों और महात्माओं ने श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का संदेश दिया।

सम्मेलन के दौरान श्री रमेशानंद जी ने श्रीरामचरितमानस पर अपने प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझाया। उनके वचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचन सुनकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
संतों के प्रवचनों से भक्तिमय रहा माहौल
तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन में धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर संतों ने अपने विचार रखे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही। शुक्रवार को सम्मेलन के समापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्री परमेश्वरानंद जी 1008, अध्यक्ष राम-जानकी मंदिर, श्री बालक दास जी, संयोजक, डॉ. रमेश जी, श्री व्यास पीठाधीश्वर पीली कोठी, रामकिशोर सिंह, रमेश सिंह, महेश सिंह, कामता सिंह, कमलेश तिवारी, योगेंद्र सिंह और अर्जुन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





