Breaking News

कानपुर: ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पढ़ा सड़क सुरक्षा का पाठ

रिपोर्ट: करन ठाकुर 

कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरदान फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बर्रा-2 स्थित ओम पब्लिक स्कूल में संस्था के महासचिव कृष्णा शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पर चलते समय अनुशासन बनाए रखने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के महत्व के बारे में बताया गया। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर लापरवाही से बचने के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक विनय मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूकता बनी रहेगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के लिए उपयोगी बताया।

वरदान फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर समाज में जिम्मेदार यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना है। संस्था का संदेश है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने में हर नागरिक अपनी भूमिका निभा सकता है।

 

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.