Breaking News

बांदा में 22 नवंबर से भाजपा का मतदाता जोड़ो अभियान, SIR पर रहेगा फोकस

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा 

बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी आगामी 22 नवंबर से जिले में ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ चलाएगी। इसके तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में छूटे लोगों को चिन्हित कर उनका नाम जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर SIR में छूटे मतदाताओं को चिन्हित करेंगे और उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण अभियान है और प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

जिला प्रभारी ने बताया कि अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए 19 नवंबर को तिंदवारी और बबेरू तथा 21 नवंबर को बांदा और नरैनी विधानसभा स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

वहीं, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची में छूटे लोगों को चिन्हित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लाभार्थी भी हैं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर नियमानुसार नाम जुड़वाने में मदद की जाए।

कार्यशाला सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में वर्ष 2022 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य भी रखा।

कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी अवधेश गुप्ता, चक्रपाणी त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, जिला मतदाता सूची प्रमुख उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, राकेश गुप्ता, आनंदी साहू, निखिल सक्सेना, सुधीर कुशवाहा, राजभवन उपाध्याय, वंदना गुप्ता, निर्मला गौतम, रीता गुप्ता, पंकज रैकवार, अंकित पांडेय, दीपक राजपूत सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.