Breaking News

विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए की जागरूकता रैली, 140 से अधिक लोगों की जांच

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर और कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को मधुमेह जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह 7:30 बजे मोतीझील स्थित राजीव वाटिका से शुरू हुई रैली अशोक नगर और कारगिल पार्क से होते हुए वापस राजीव वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में शामिल चिकित्सकों और प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को मधुमेह से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस वर्ष की थीम “अर्ली एक्शन ऑन डायबिटीज” (मधुमेह के प्रति समय रहते कदम) के तहत बीमारी की समय पर पहचान, नियमित जांच और उचित उपचार के महत्व पर जोर दिया गया।

समय पर जांच से मधुमेह की जटिलताओं से बचाव संभव

चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और उचित उपचार से मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराने की अपील की।

निःशुल्क शिविर में 140 से अधिक लोगों की जांच

रैली के समापन स्थल राजीव वाटिका में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। आयोजकों के अनुसार, शिविर में 140 से अधिक लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। इसके अलावा 124 लोगों की एचबीए1सी (ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन) और 115 लोगों की सीरम क्रिएटिनिन जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक परामर्श भी दिया।

ये चिकित्सक रहे मौजूद

इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी, सचिव डॉ. कुणाल सहाय और कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा सहित डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. बृज मोहन, डॉ. रोहन कुमार, डॉ. रेनू सिंह गहलौत, डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. यूसी सिन्हा, डॉ. किरन सिन्हा, डॉ. गौतम दत्ता, डॉ. अनन्या दत्ता, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आलोक गहलोत, डॉ. संजय कुमार, डॉ. वीएन त्रिपाठी और डॉ. नवीन सहाय, डॉ. विशाल मोहन सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.