Breaking News

31 अक्टूबर को आरटीओ कार्यालय में लगेगा परिवहन मेला

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभाग स्तर पर चरणबद्ध तरीके से परिवहन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परिवहन मेला 23 अक्टूबर, 27 नवंबर और 26 दिसंबर 2026 को आयोजित होना था, लेकिन किसी कारणवश 23 अक्टूबर को परिवहन मेला आयोजित नहीं हो सका।

एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने बताया कि राजस्व वसूली और जनहित को ध्यान में रखते हुए शासन ने 31 अक्टूबर को मंडलीय संभाग में परिवहन मेला आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब 31 अक्टूबर को आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा।

परिवहन मेले में वाहन संबंधी कार्यों, कर जमा करने, परमिट, फिटनेस और अन्य परिवहन सेवाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और आम लोगों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.