Breaking News

बांदा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता, 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा 

बांदा। आगामी 26 नवंबर को लखनऊ स्थित माता रमाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बांदा के कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में दोनों संगठनों की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपद स्तर पर चल रही तैयारियों की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में मुख्य मंडल प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कश्यप ने बताया कि बांदा जनपद की सभी तहसीलों, ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। संगठन का लक्ष्य रैली में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि यह महारैली आजाद समाज पार्टी की संगठनात्मक ताकत और बहुजन समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने का अवसर होगी। संगठन की ओर से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी अपनी राजनीतिक मजबूती का संदेश देने की बात कही गई।

बस, ट्रेन और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, बांदा, अतर्रा, नरैनी, बबेरू, कमासिन और बदौसा सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग महारैली में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। इसके लिए बसों की व्यवस्था के साथ-साथ ट्रेन, बाइक, साइकिल और अन्य निजी वाहनों से भी कार्यकर्ताओं के जाने की तैयारी है। पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से भी बसों की व्यवस्था की जा रही है।

प्रेस वार्ता में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज कश्यप, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनरेश वर्मा, भीम आर्मी जिला संयोजक मनोज रुस्तम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनकर, जिला महासचिव जगरूप प्रजापति, जिला प्रभारी धर्मेंद्र अंबेडकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशन, अनिल वर्मा, नरैनी विधानसभा प्रभारी दीपक सिद्धार्थ, जिला संगठन मंत्री दुरविजय अंबेडकर, मीरा नाहर सहित समरजीत, रामबरन, प्रहलाद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन पदाधिकारियों ने जनपद के लोगों से 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में भागीदारी करने की अपील की।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.