रिपोर्ट: करन ठाकुर
कानपुर नगर। थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने वाले एक कथित अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 111.60 किलोग्राम तांबे की प्लेटें, 11 हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन में थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरोह ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने की घटनाओं में संलिप्त था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





