Breaking News

भारत माता का चित्र बनाकर मनाया दीपोत्सव, दीप जलाकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। शास्त्री नगर क्षेत्र स्थित शास्त्री शाखा में दीपावली के अवसर पर विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत माता का आकर्षक चित्र बनाकर उसके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए गए। राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ उपस्थित लोगों ने दीपोत्सव मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अवध बिहारी मिश्र, अध्यक्ष नगर आरोग्य ब्रज मंडल उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. वीरेंद्र, जिला संघचालक, राजेंद्र नगर संघचालक प्रेम नारायण, नगर कार्यवाह मनोज, शास्त्री शाखा के मुख्य शिक्षक विशाल, कार्यवाह राघवेंद्र मिश्रा और पूर्व पार्षद पुलकित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गोपाल ने बनाया भारत माता का आकर्षक चित्र

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गोपाल द्वारा बनाया गया भारत माता का सुंदर चित्र रहा। चित्र के समक्ष दीप जलाकर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलकित ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को उत्साहित किया। कार्यक्रम में अरुण, चुन्नू, पंकज, अशोक गांधी, आनंद चटर्जी, अनुराग, सूर्य प्रकाश सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की और आयोजन को भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता के चित्र और गीतों के माध्यम से दीपावली को राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया गया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.