Breaking News

बांदा की डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, महिला उद्यमिता दिवस पर हुईं सम्मानित

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा 

बांदा। जनपद की लेखिका एवं समाजसेविका डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ को महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। 19 नवंबर 2026 को International Academy for Human Excellence (IAHE) की ओर से डिजिटल माध्यम से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान महिला उद्यमिता, सामाजिक कार्यों और समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए उनके योगदान को देखते हुए दिया गया।

डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ Dreams of Life Foundation, बांदा की संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। वह गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके अलावा वह बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था तथा उनकी देखभाल के प्रति भी लोगों को जागरूक करती हैं।

संस्था की ओर से यह सम्मान IAHE के Founder & President अम्ब. डॉ. टीकम सोनी ने प्रदान किया। सम्मान मिलने पर डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ ने संस्था और डॉ. टीकम सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और बेजुबान जीवों की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उनके अनुसार समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास जारी रखना ही उनके कार्यों का उद्देश्य है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.