Breaking News

जी आर पी ने 20 मिनट में खोजी 16 वर्षीय गुमशुदा बालिका, पिता से मिलाया

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुई 16 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर उसके पिता से मिला दिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई से परेशान पिता ने राहत की सांस ली और जीआरपी पुलिस की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जनपद के थाना सुहवल क्षेत्र के सोनवल निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्री के साथ यात्रा के दौरान कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर थे। इसी दौरान उनकी 16 वर्षीय बेटी शिवानी (काल्पनिक नाम) उनसे बिछड़ गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बालिका नहीं मिली तो पिता ने जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसआई मोहित कुमार, जितेंद्र मौर्य, संदीप कुमार तिवारी, अभिषेक शुक्ला और क्यूआरटी टीम ने बालिका के पहनावे और हुलिए के आधार पर स्टेशन परिसर में तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने करीब 20 मिनट की खोजबीन के बाद बालिका को वेटिंग हॉल में अकेले बैठा हुआ सकुशल खोज लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके पिता राजकुमार गुप्ता के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सकुशल पाकर पिता ने राहत की सांस ली। उन्होंने जीआरपी कानपुर सेंट्रल की तत्परता, संवेदनशीलता और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान और मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.