Breaking News

कानपुर: मिशन नारी शक्ति के तहत जरीब चौकी पर जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा

कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा और उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन नारी शक्ति फेज-6 के तहत सीसामऊ थाना क्षेत्र के व्यस्त जरीब चौकी चौराहे पर पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सार्वजनिक वाहनों में सफर करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजर रही महिलाओं और युवतियों के साथ-साथ ऑटो, टैक्सी व अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संवाद किया। पुलिस टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।

सफर के दौरान सतर्क रहने की दी सलाह

अभियान में महिला दरोगा ममता कुमारी और महिला दरोगा मोनिका राज ने महिलाओं को सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऑटो, टैक्सी और बस में सफर के दौरान चालक के व्यवहार और गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। यदि चालक नशे की हालत में दिखाई दे या उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगें, तो अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सहायता लेनी चाहिए।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को किसी भी असहज या संदिग्ध परिस्थिति को नजरअंदाज नहीं करने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, पंपलेट वितरित

जागरूकता अभियान के दौरान दरोगा संतोष सिंह, दरोगा सर्वेश कुमार तिवारी, महिला दरोगा ममता कुमारी और महिला दरोगा मोनिका राज ने महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए। इस दौरान उन्हें आपातकालीन नंबर 112, महिला पावर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता मांगी जा सकती है।

अभियान में कांस्टेबल बृजबाला और सुमन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं को बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

वाहन चालकों को भी दी गई हिदायत

पुलिस टीम ने वाहन चालकों को महिला यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और किसी भी प्रकार की अभद्रता या लापरवाही से बचने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट किया कि महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिशन नारी शक्ति फेज-6 के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.