Breaking News

गीता जयंती पर बनेगी मानव श्रृंखला, श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास ने की तैयारी

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास, कानपुर दक्षिण की बैठक शनिवार को साकेत नगर स्थित महासभा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूपेश अवस्थी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में न्यास के अध्यक्ष उमेश पालीवाल उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 21 दिसंबर 2026 को गीता जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में तय किया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी नगर के विभिन्न संस्थानों, स्कूलों, मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं, पार्कों, चौराहों और कार्यालयों में मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। न्यास के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

बच्चों और युवाओं को गीता स्वाध्याय के लिए करेंगे प्रेरित

श्रृंखला निर्माण का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं और बच्चों को नियमित रूप से श्रीमद्भगवद्गीता का स्वाध्याय करने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए न्यास के सभी पदाधिकारी और सदस्य घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और आयोजन में सहभागिता के लिए प्रेरित करेंगे।

स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं से होगा संपर्क

बैठक का संचालन करते हुए महासचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि नगर के सभी विद्यालयों से संपर्क करने की योजना बनाई गई है। संत समाज, गीतानुरागियों, अध्यात्म एवं भक्ति में रुचि रखने वाले लोगों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के साथ विशेष रूप से बच्चों को मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मानव श्रृंखला प्रभारी सुरेन्द्र गेरा, महासचिव राजेंद्र अवस्थी, अनिल गुप्ता, कमल त्रिवेदी, श्याम सुंदर नैतिक, अमरनाथ, श्याम बिहारी शर्मा, संजय बाजपेई, अनिल त्रिपाठी, डॉ. अनुपम तिवारी, रवींद्र दीक्षित, पप्पन मिश्रा, अमित शर्मा और अजय त्रिवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.