रिपोर्ट: करन ठाकुर
कानपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हरबंश मोहाल पुलिस ने 19 नवंबर की रात घंटाघर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और कारों में काली फिल्म का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों ने बचने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग फोन के जरिए कार्रवाई से बचने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली।
अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज विनीत त्यागी, सिपाही करन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





