Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत, आरटीओ कार्यालय से निकली जागरूकता रैली

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कानपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आरटीओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर 12 बजे आरटीओ कार्यालय, कानपुर से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को उप परिवहन आयुक्त आर.आर. सोनी, आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून, एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक पूनम सिरोही और एआरएम संजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

पखवाड़े का शुभारंभ करने के बाद उप परिवहन आयुक्त आर.आर. सोनी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन की शपथ दिलाई।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सामूहिक प्रयास करना है।

स्कूल-कॉलेजों और वाहन यूनियनों के साथ होंगे जागरूकता कार्यक्रम

उप परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन किसी न किसी स्कूल, कॉलेज और प्रतिष्ठित संस्थान के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा ऑटो, ई-रिक्शा और बस ऑपरेटरों की एसोसिएशन को भी अभियान से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन बनकर न रह जाए, बल्कि इसके माध्यम से आमजन तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचना चाहिए। इसके लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर और बैनर लगाने तथा प्रचार वाहनों के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम में पीटीओ दीपक सिंह, आरआई संतोष कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.