VTH Digital Desk
कानपुर। शहर में भवन निर्माण के मानकों और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कानपुर में कई स्थानों पर भवन निर्माण के निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि सरकारी आदेशों और नियमों के बावजूद कुछ स्थानों पर निर्माण गतिविधियां लगातार जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रतनलाल नगर स्थित केस्को क्षेत्र और दरोगा चौराहे के आसपास कथित अनाधिकृत निर्माण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि आखिर संबंधित विभागों की निगरानी के बावजूद ऐसे निर्माण कार्य कैसे जारी हैं? क्या निर्माणकर्ताओं को नियमों की अनदेखी करने की छूट मिली हुई है या फिर विभागीय कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है?
शहर में निर्माण कार्यों के दौरान स्वीकृत नक्शे, भवन उपविधियों, भूमि उपयोग और अन्य निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना संबंधित प्राधिकरणों की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि बिना आवश्यक अनुमति या स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण हो रहा है, तो यह व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकारी स्तर पर नियम और आदेश मौजूद हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित क्यों नहीं कराया जा रहा? क्या संबंधित विभागों को इन निर्माण स्थलों की जानकारी नहीं है, या शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही?
अब जरूरत है कि संबंधित विभाग रतनलाल नगर केस्को क्षेत्र और दरोगा चौराहे के आसपास हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कराएं। स्वीकृत नक्शों और निर्माण अनुमतियों का सत्यापन किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वही श्याम नगर स्थित भी कुछ निर्माण कार्य किए जा रहे।

कानपुर की जनता जानना चाहती है कि शहर में भवन निर्माण के मानकों का पालन कराने की जिम्मेदारी किसकी है और सरकारी आदेशों के बावजूद कथित अनियमित निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?





