Breaking News

बांदा में दलित महिला से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गाली देने पर SP से शिकायत

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा 

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव का रहने वाला प्यारेलाल पुत्र रामेश्वर यादव उसके दरवाजे पर पहुंचा और उसके ससुर के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

आरोप है कि शोर सुनकर जब महिला घर से बाहर आई और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया।

गोद में बच्ची लिए ससुर को मारी लात, जमीन पर गिरी बच्ची

पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसी दिन शाम को आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचा। उस समय उसका ससुर गोद में बच्ची को लेकर बैठा हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने उसके ससुर को लात मारकर गिरा दिया, जिससे गोद में मौजूद बच्ची भी जमीन पर गिर गई।

घटना के बाद महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी के शराब के नशे में होने की बात कहकर उसे छोड़ दिया।

थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप, SP से कार्रवाई की मांग

महिला का कहना है कि घटना की शिकायत लेकर वह मटौंध थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामला पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र पर आधारित है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.