Breaking News

कानपुर अनवरगंज स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग से यात्री परेशान, जाम की समस्या

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रोजाना आने-जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन के बाहर वाहनों के खड़े होने से सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए भी जगह कम हो जाती है। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में सामान लेकर पहुंचने वाले यात्रियों को खड़े वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, ई-रिक्शा और ऑटो के आवागमन में भी बाधा आती है, जिससे स्टेशन के बाहर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। कई बार यात्रियों को ट्रेन छूटने की चिंता सताने लगती है।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि कुछ वाहन चालक पार्किंग शुल्क बचाने या थोड़ी देर का काम बताकर अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही से आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं, स्टेशन पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि वाहन चालकों को बार-बार निर्धारित पार्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी करने के लिए समझाया जाता है, लेकिन कुछ लोग समझाने पर विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन रहा है।

अब सवाल यह है कि स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या रेलवे प्रशासन और संबंधित पुलिस विभाग इस समस्या पर ध्यान देकर सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? यात्रियों को राहत दिलाने के लिए नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.