Breaking News

चकरपुर मंडी में गंदगी-अतिक्रमण पर सख्ती, 10 हजार जुर्माने और लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी

रिपोर्ट: करन ठाकुर 

कानपुर। सचेंडी स्थित चकरपुर मंडी में साफ-सफाई और अतिक्रमण को लेकर मंडी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंडी सचिव विजिन कुमार बालियान ने आज मंडी परिसर का औचक निरीक्षण कर दुकानों, नालियों, साफ-सफाई और दुकानों के बाहर सामान रखने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी और दुकानों के बाहर अव्यवस्थित सामान मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित दुकानदारों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण करते मंडी सचिव

मंडी सचिव के निर्देश पर दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कराए गए। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि जिन दुकानदारों ने दुकान के बाहर अतिक्रमण कर रखा है या गंदगी फैला रखी है, वे तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करें। ऐसा न करने पर चालान के साथ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने और मंडी समिति का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

नोटिस चस्पा होने के बाद मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी सचिव के साथ बैठक कर अपनी समस्याएं भी रखीं। मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि मंडी परिसर में साफ-सफाई और दुकानों के आसपास बेहतर व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर मंडी सचिव ने सफाई ठेकेदार को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नए ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपते हुए 24 घंटे लगातार सफाई व्यवस्था संचालित करने और मंडी परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि नालियों में कूड़ा न डालें और दुकानों के बाहर गंदगी जमा न होने दें। मंडी परिसर में कूड़ा डालने के लिए निर्धारित स्थान बनाया गया है, सभी दुकानदार उसी स्थान पर कूड़ा डालें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नोटिस, जुर्माना और अन्य नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि अब चकरपुर मंडी में अतिक्रमण और गंदगी को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती की तैयारी है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.