Breaking News

कानपुर IMA क्रिकेट: ब्लू ने रेड को 9 विकेट से हराया, डॉ. चेतन ने बनाए 98 रन

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा की ओर से टीम IMA 2026-27 के तत्वावधान में आयोजित टी-20 ट्रायएंगुलर लेदर बॉल क्रिकेट सीरीज के दूसरे मुकाबले में IMA ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए IMA रेड को 9 विकेट से पराजित कर दिया। टीएसएच मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में डॉ. चेतन की 54 गेंदों पर 98 रनों की नाबाद पारी जीत का मुख्य आकर्षण रही। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट का आयोजन IMA कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, मानद सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव और वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

145 रन पर सिमटी IMA रेड की टीम

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए IMA रेड की टीम 24.1 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से उमाशंकर वर्मा ने 35 रन, डॉ. विनीत रस्तोगी ने 15 रन और दक्ष गढ़ी ने 16 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी IMA ब्लू की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

डॉ. चेतन की तूफानी पारी, 54 गेंदों पर बनाए 98 रन

IMA ब्लू की जीत में डॉ. चेतन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 54 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 98 रन बनाए। उनके अलावा डॉ. अभिनव सेंगर ने 16 रन और डॉ. मोहम्मद अथर ने 10 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में IMA ब्लू की ओर से डॉ. चेतन, डॉ. निशांत सक्सेना और डॉ. अभिनव सेंगर ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं डॉ. मानव लूथरा और डॉ. दीपक श्रीवास्तव को एक-एक विकेट मिला।

शानदार 98 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले डॉ. चेतन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

स्पोर्ट्स सब कमेटी का रहा विशेष योगदान

आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स सब कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सी. निहलानी, को-चेयर डॉ. गौरव दुबे, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. दिनेश सचान, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. मानव लूथरा, संयुक्त स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अभिनव सेंगर तथा कोऑर्डिनेटर्स डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी और डॉ. मोहम्मद इरफान का विशेष योगदान रहा।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.