Breaking News

कानपुर में ATM चोरी के मामले में फतेहपुर का 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, महाराजपुर पुलिस की कार्रवाई

VTH Digital News Desk

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस कानपुर नगर ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एटीएम चोरी के एक मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। महाराजपुर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय प्रिंस कुमार लोधी को गिरफ्तार किया है। वह जनपद फतेहपुर के थाना मालवा क्षेत्र के ग्राम झाड़ी रामपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंस कुमार लोधी पुत्र धर्मेंद्र लोधी के खिलाफ थाना महाराजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 453/2026 धारा 305, 331(1), 62 और 324(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी की गई है।

फतेहपुर और वाराणसी में भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में फतेहपुर जनपद के ललौली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 393/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

इसके अलावा वाराणसी के भेलूपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 447/2026 धारा 303(2), 317(2) और 318(4) बीएनएस के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

पुलिस की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह, उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह पटेल, अतुल कुमार सिंह और पुष्पराज सिंह सहित हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.