Breaking News

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर: कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए क्या ?

रिपोर्ट: पं. कृष्णकांत तिवारी

खुरई (मालथौन)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को मालथौन में आयोजित खंड स्तरीय ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’ शिविर में सहभागिता कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बस स्टैंड परिसर में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने स्वयं लोगों से आवेदन प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन आवेदनों का समाधान तत्काल संभव है, उनका निराकरण उसी दिन किया जाए। वहीं, अन्य आवेदनों का समाधान 7 से 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकासखंड स्तर पर लंबित राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करते हुए पेंडेंसी शून्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने और आगामी समय-सीमा बैठक में निराकरण संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

स्व-सहायता समूहों को 1.35 करोड़ की स्वीकृति

शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। शारदा, कृष्णा एवं जागृति स्व-सहायता समूहों को कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना और संबल योजना के तहत 2 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। किसानों को रोटावेटर खरीदने के लिए अनुदान स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में स्थानीय किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों और खेती के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, मालथौन एसडीएम मोना दांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जन विश्वास शिविर से पहले कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मालथौन स्थित एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, न्यायालयीन प्रकरणों की फाइलों और जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.