रिपोर्ट: शैलेन्द्र शानू वर्मा
बांदा। अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से केदारनाथ महाविद्यालय, कमासिन में ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए गांव के विकास, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में अस्तित्व फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक नीरज, सह-संस्थापक डॉ. हेमंत कुमार यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार पांडेय तथा अतर्रा से आए एडवोकेट शिवकुमार राय मौजूद रहे। संस्था की ओर से लवलेश, शुभम, अजय और सुमित ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
शिवानी ने भाषण और महिमा ने निबंध में पाया प्रथम स्थान
प्रतियोगिता के परिणामों में भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में महिमा प्रथम और दिव्यांशी द्वितीय स्थान पर रहीं। श्रेया ने लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांजलि दोनों प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा रामू, निरंजन, अंजना, जानवी, महक, केता, शुभी और रुचि सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सराहनीय प्रयास किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने गांव के प्रति जिम्मेदारी समझने और उसके विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।





