Breaking News

सीतापुर पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस आयोजित, एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

रिपोर्ट: अजय सिंह

सीतापुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सीतापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

झण्डा और प्रतीक पिन लगाने की परंपरा का निर्वहन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को जनसेवा, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस झंडा दिवस को पुलिस बल के गौरव, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उच्च कार्यशैली और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस के ध्वज को सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने के लिए प्रतिदिन पूर्ण ऊर्जा, अटूट विश्वास और उच्चतम व्यावसायिक निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज संकल्प, कर्तव्य और लक्ष्य का सदैव स्मरण कराता रहेगा। पुलिस की शक्ति निर्बल की रक्षा, सामर्थ्य अपराध के उन्मूलन और प्रत्येक कार्रवाई न्याय की गरिमा बनाए रखने के लिए समर्पित रहनी चाहिए।

अंत में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.