Breaking News

कानपुर में सेंट्रल बैंक का मेगा MSME क्रेडिट आउटरीच, उद्यमियों को मिले ऋण स्वीकृति पत्र

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की ओर से शनिवार को मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित मरचेंट चैंबर हॉल में सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में उद्यमियों को बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बैंक के केंद्रीय गान के साथ हुआ। क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि नवीन जैन और बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन का स्वागत किया। मुख्य प्रबंधक चरणमीत सिंह घई ने स्वागत संबोधन देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं पर प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही उद्यमियों को उपलब्ध ऋण सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराया गया। उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि उनकी जरूरतों के अनुरूप बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्य अतिथि नवीन जैन ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवश्यकताओं को समझने के उद्देश्य से बैंक इस तरह के आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंच बना रहा है। उन्होंने इस पहल को अभिनव और सभी पक्षों के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि ऐसे मंच उद्यमियों और बैंक के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में सहायक हैं।

बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नई तकनीक अपनाकर अपनी सेवाओं को लगातार बेहतर बना रहा है। उन्होंने कानपुर में एमएसएमई क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों की प्रगति में बैंक की भूमिका और उनकी जरूरतों के अनुरूप वित्तीय सहयोग के महत्व को बताया।

क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री ने उद्यमियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधन राजभाषा सुरेंद्र सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक पंकज निराला, अमित त्रिपाठी, स्थानीय शाखा प्रमुख और बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अंत में मुख्य प्रबंधक प्रशांत श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.