Breaking News

दीपावली पर वरदान फाउंडेशन की पहल, जरूरतमंदों को बांटे कपड़े और मिठाइयां

VTH Digital News Desk 

कानपुर। दीपावली के पावन अवसर पर खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से प्रत्याशी सुभाष द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (लोहिया वाहिनी) समाजवादी पार्टी एवं वरदान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कपड़े एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को कपड़े और मिठाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में वरदान फाउंडेशन के महासचिव कृष्णा शर्मा सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियों में सहभागी बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सुभाष द्विवेदी एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग और खुशियां बांटने का भी पर्व है। समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना ही इस पहल का उद्देश्य है।

वरदान फाउंडेशन ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.