Breaking News

कानपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: 46 वाहनों के चालान, 2.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला

रिपोर्ट: हरी शंकर शर्मा 

कानपुर। जिले में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत परिवहन विभाग और पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को हुई कार्रवाई में कुल 46 वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लाख 10 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) महेश वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 46 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ओवरलोडिंग रोकने के उद्देश्य से पांच भारी वाहनों को पकड़ा गया। इन वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए कुल 2.10 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की जान बचाना है। वाहन चालक दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, तीन सवारी न बैठाएं और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। इसके साथ ही वाहनों में काली फिल्म लगाने और ओवरलोडिंग से बचने की भी सलाह दी गई।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Advertisment

Consultant

Consultant

Popular Posts

About Us

Contact Us

Krishna sharma – Editor in Chief

Vikas Chauhan (Senior content editor) Grievance Officer

Recent Posts

©2026 – All Right Reserved.